
राहुल गांधी कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुन लिए गए। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व
में यह पीढ़ीगत बदलाव लगभग 20 साल बाद आया है। सोमवार
(11 दिसंबर 2017) को नामांकन वापस लेने का समय समाप्त होने के तत्काल बाद केंद्रीय
चुनाव समिति के अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने राहुल गांधी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने
जाने का एलान किया। राहुल गांधी की ताजपोशी के साथ ही कांग्रेस में सोनिया गांधी
के लंबे युग का समापन हो गया। वैसे राहुल गांधी की ताजपोशी पहले से तय थी। चार
दिसंबर को उनके खिलाफ एक भी नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के बाद उनका अध्यक्ष
बनाना महज औपचारिकता रह गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष पद के कुल 89 नामांकन दाखिल किए गए थे। सभी में राहुल का समर्थन किया गया
था। सोमवार को पार्टी अध्यक्ष पद के प्रस्तावित
चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख थी और किसी ने भी राहुल गांधी की उम्मीदवारी
को चुनौती नहीं दी थी। कांग्रेस नेता मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने इसकी घोषणा करते
हुए कहा, "नामांकन के 89 प्रस्ताव दाखिल किए गए थे। सभी वैध पाए गए. केवल एक ही
उम्मीदवार मैदान में है। इसलिए मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर
राहुल गांधी के निर्वाचन की घोषणा करता हूं।"
----------------
132 साल पुरानी कांग्रेस के 60वें
अध्यक्ष बने राहुल
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के 132 साल के इतिहास में राहुल गांधी 60वें अध्यक्ष होंगे। वे गांधी-नेहरू परिवार से
छठे और आजादी के बाद से पार्टी के 17वें पार्टी प्रमुख होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष
चुने जाने के साथ ही कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव पूरे हो गए हैं। आने वाले समय
में राहुल अपने हिसाब से कार्यकारिणी और अन्य समितियों का गठन करेंगे। छह राज्यों
गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मेघालय, नगालैंड और
त्रिपुरा को संगठन चुनाव से अलग रखा गया था।
नेहरू गांधी परिवार से अध्यक्ष (बनते समय उम्र)
मोतीलाल नेहरू (58)
जवाहर लाल नेहरू
(40)
इंदिरा गांधी (42)
राजीव गांधी (41)
सोनिया गांधी (52)
राहुल गांधी (47)
भारत की स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद पर आसीन रह चुके नेता
:
1. आचार्य कृपलानी (1947-1948)
2. पट्टाभि सीतारमैया (1948-1950)
3. पुरुषोत्तम दास टंडन (1950-1951)
4. जवाहरलाल नेहरू (1951-1955)
5. यू. एन. धेबर (1955-1959)
6. इंदिरा गांधी (1959-1960 तथा 1978-84)
7. नीलम संजीव रेड्डी (1960-1964)
8. के. कामराज (1964-1968)
9. एस. निजलिंगप्पा (1968-1969)
10. पी. मेहुल (1969-1970)
11. जगजीवन राम (1970-1972)
12. शंकर दयाल शर्मा (1972-1974)
13. देवकांत बरुआ (1975-1977)
14. राजीव गांधी (1985-1991)
15. कमलापति त्रिपाठी (1991-1992)
16. पी. वी. नरसिंह राव (1992-1996)
17. सीताराम केसरी (1996-1998)
18. सोनिया गांधी (1998-2017)
No comments:
Post a Comment